बांदा। रविवार को जिले के 46 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 4196 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हुआ। 134 गोल्डन कार्ड भी जारी किए गए।
मेलों की शुरुआत इसी माह 2 फरवरी से हुई है। यह हर रविवार को चिह्नित प्राथमिक केंद्रों में आयोजित हो रहे हैं। रविवार को 44 ग्रामीण और दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 80 चिकित्सकों और 202 पैरा मेडिकल स्टाफ ने 4196 मरीजों का इलाज किया। इनमें 1731 पुरुष और 1782 महिलाएं तथा 683 बच्चे शामिल हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेलें में 208 लीवर, 686 श्वसन रोग, 560 पेट रोग, 90 शूगर, 743 चर्म रोग, 34 टीबी, 76 एनीमिया, 75 ब्लड प्रेशर और 239 गर्भवती तथा 9 कुपोषण ग्रस्त बच्चों का भी इलाज हुआ। शहर के छाबी तालाब स्थित नगरीय पीएचसी में मेले का उद्घाटन सदर एसडीएम सुरेंद्र सिंह और मटौंध पीएचसी में अपर निदेशक डा. रमन ने किया।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आज से
बांदा। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने कोर्रही गांव में आयोजित अरोग्य मेलें में ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा भी खिलाई। हिदायत दी कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ही यह दवाएं खाएं। उन्होंने फाइलेरिया के लक्षण भी बताए।
यह भी बताया कि जनपद में 17 से 29 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा। बताया कि अब तक आरोग्य मेलों में 4200 लोग लाभान्वित हुए। मौसमी बीमारियों के अलावा गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, मुफ्त पैथालांजी जांच, सेनेटरी आदि का वितरण शामिल है।