फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदानियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Sun, 30 Nov 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बबेरू,
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमौनीधाम मेला व भंडारा के लिए बैठक कर श्रमदानियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।  उधर एडीएम डीएस पांडेय ने रविवार को सिमौनी गांव में भंडारा और मेला स्थल (सिमौनीधाम) का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

अवधूत महाराज ट्रस्ट सदस्य रमेश सिंह पटेल ने कहा कि सभी श्रमदानी भंडारा के एक दिन पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। भंडारा व प्रसाद वितरण में किसी तरह की कमी न रहे। भोजन पकाने को कढ़ाही व्यवस्था अयूब खान (गुगौली), बीके सिंह (भरखरी), शिवनायक सिंह (भिड़ौरा), मनोज तिवारी (महोबा), राजनारायण द्विवेदी, विशंभर सिंह, अजीत सिंह, फक्कड़ बाबा, अजय सिंह पटेल व रामबाबू विश्वकर्मा को सौंपी गई।
खाद्य रसद आपूर्ति में बाबू तिवारी, ज्ञान यादव (पड़री), राम मिलन यादव, राम विशाल यादव (मरका)। आटा मड़ाई में बैजनाथ साहू। आलू धुलाई व कटाई में कमल सिंह यादव, फूलचंद्र यादव और प्रसाद वितरण के लिए जगत पाल, बृजमोहन सिंह (कुचेंदू), बच्चा सिंह, चंद्रपाल कुशवाहा, अर्जुन सिंह (बगेहटा), शिवशंकर सिंह, मुन्ना तिवारी को जिम्मेदारी दी गई। भंडारा निगरानी प्रमुख संजय पटेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्थापक रज्जू प्रसाद, मधुवन में साधु-संतों की व्यवस्था भगवानदीन देखेंगे। मीडिया प्रभारी आनंद द्विवेदी ने कहा कि सभी श्रमदानी व्यवस्था में जुट जाएं।
विज्ञापन

उधर एडीएम डीएस पांडेय ने रविवार को सिमौनी गांव में भंडारा और मेला स्थल (सिमौनीधाम) का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका बांदा, अतर्रा व नगर पंचायत बबेरू से 20-20, मटौंध, बिसंडा व तिंदवारी से पांच-पांच और पंचायत राज विभाग के 100 सफाई कर्मियों को यहां लगाने के निर्देश दिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) व दो सफाई नायक इनकी निगरानी करेंगे।
पेयजल इंतजामों में कमियां और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त मिलने पर जल निगम सहायक अभियंता को फटकार लगाई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अवर अभियंता को गड्ढों में तब्दील बबेरू-तिंदवारी मार्ग शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। चेतावनी दी कि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हुई तो कार्रवाई होगी। सबसे खराब स्थिति टूरिस्ट कांप्लेक्स भवन, मेडीटेशन सेंटर और शौचालय निर्माण में मिली। मानक के मुताबिक गुणवत्ता न होने पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद अधिकारियों से नाराजगी जताई। सख्त कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी बबेरू भी साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें