फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ में कृष्णपाल, बड़ोखर मेें श्याम नारायण अध्यक्ष

Sun, 30 Nov 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव शुरू हो गए। रविवार को महुआ और बड़ोखर खुर्द शाखाओं का चुनाव हुआ। महुआ में कृष्ण पाल सिंह और बड़ोखर में श्याम नारायण शुक्ला सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। समर्थक शिक्षकों ने उन्हेें फूलों की माला से लाद दिया।
विज्ञापन

महुुआ में निर्वाचन अधिकारी शिव करण सिंह और पर्यवेक्षक आशुतोष त्रिपाठी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कृष्ण पाल सिंह (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, गोखिया) अध्यक्ष चुने गए। अशोक अग्निहोत्री (सहायक अध्यापक  प्राथमिक विद्यालय, खानपुर) को मंत्री चुना गया। महुआ क्षेत्र के तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। नए पदाधिकारियाें ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
उधर, बड़ोखर खुर्द मेें निर्वाचन अधिकारी शशांक शेखर मिश्र (कमासिन) और पर्यवेक्षक प्रजीत सिंह (नरैनी) के निर्देशन में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। श्याम नारायण शुक्ला (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, शुकुल कुआं) अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर भुवनेंद्र कुमार यादव (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, ब्रह्मडेरा) को चुना गया। शिक्षक नेता आशुतोष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। यहां सर्वसम्मति से जय गोपाल (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बसहरी) को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें