ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
- फोटो : घायल श्याम नाथ का सीएचसी में उपचार करते डॉक्टर।
बांदा। युवा कल्याण विभाग ने जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 800 मीटर दौड़ में अशोक ने प्रथम स्थान अाैर चक्का फेंक में बबेरू की बिट्टो ने बाजी मारी।
भागवत प्रसाद मेमोरियल खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाॅल, कुश्ती, जूडो एवं फुटबाल आदि खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सब-जूनियर पुरुष वर्ग 800 मीटर दौड में अशोक कुमार व लंबी कूद में अनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद में कमासिन ब्लाॅक की मनोरमा अव्वल रहीं। गोला फेंक व चक्का में बबेरू ब्लाॅक की बिट्टो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर पुरुष वर्ग 200 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में भोलाराम तथा 800 मीटर दौड़ में जगनायक को पहला स्थान मिला।
जूनियर महिला वर्ग गोला,चक्का एवं भाला फेंक में बड़ोखर ब्लाक की कनिष्का ने बाजी मारी। सीनियर महिला वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्राची एवं गोला,चक्का एवं भाला फेक में बड़ोखर ब्लाक की अंशिका प्रथम रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में मयंक ने व 1500 मीटर दौड़ में गुरुदयाल ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजेंद्र ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश कुमार,आदित्य कुमार, जितेंद्र कुमार रहे।