फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन ने फंदे से शव लटका देखा तो शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव निवासी ओमकली (29) ने गुरुवार को सुबह मायके में घर के बाहर बने जानवरों के बाड़े में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि वह दो माह से बीमार थी। मकर संक्रांति पर मायके अजीतपारा आई थी। गुरुवार की सुबह तीन साल के पुत्र प्रांशु को पेशाब कराने उठी थी। वह नहीं लौटी तो छोटी बहन ओमबाई ने वहां जाकर देखा तो फंदे से लटक रही थी। उसने बीमारी के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

बताया कि पति नरेश गुजरात के वापी में कपड़े के कारखाने में काम करते हैं। ढाई महीना पहले वह गांव आए थे। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन बीमार रहने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें