फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-सर्टिफिकेट के लिए दिखाई योग्यता, 272 कैडेटों में से 263 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
पंडित जेएन कॉलेज में एनसीसी-बी प्रमाण पत्र के लिए शस्त्र संबंधी परीक्षा देते कैडेट्स। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एनसीसी कैडेटों की बी सर्टिफिकेट की परीक्षा रविवार को पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में हुई। यहां 272 में से 263 कैडेटों ने लिखित, ड्रिल टेस्ट, वीपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग टेस्ट, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट की परीक्षा दी। नौ कैडेट्स अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज द्वारा गठित परीक्षा बोर्ड में प्रभारी अधिकारी कर्नल जे श्रीनिवासन, कमान अधिकारी प्रतापगढ़, एनसीसी यूनिट तथा उप प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल नवी कमान अधिकारी एनसीसी प्रयागराज की देखरेख में परीक्षा हुई। यहां आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, पंडित जेएन कॉलेज, अतर्रा पीजी कॉलेज तथा हिंदू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा दी।
बी प्रमाण पत्र परीक्षा पास करने वाले कैडेट सी प्रमाण पत्र के लिए क्वालीफाइड माने जाते हैं। सी प्रमाण पत्र के बाद कैडेट्स भारतीय सेना की विभिन्न ब्रांच में नौकरी पा सकते हैं। परीक्षा के दौरान आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य व एनसीसी अधिकारी मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, पंडित जेएन कॉलेज एनसीसी अधिकारी
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट प्रत्यूष मिश्रा, हिंदू इंटर कॉलेज एनसीसी अधिकारी संतोष द्विवेदी, चीफ आफिसर मंगल प्रसाद, अतर्रा पीजी कॉलेज एनसीसी अधिकारी डिंपल, एनसीसी बटालियन फतेहपुर के सूबेदार मेजर प्रवीण प्रकाश, सूबेदार जय कुमार, राज बहादुर गुरुंग एवं सेना के अन्य 5 हवलदार के नेतृत्व में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें