फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे नगर पालिका सदस्यों के साथ विधायक विवेक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ के विरुद्ध और बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग को लेकर स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर नगर पालिका सदस्यों का आमरण अनशन जारी है। तीन दिन बाद भी प्रशासन ने अनशनकारियों की सुध नहीं ली। कई अनशनकारियों की तबियत बिगड़ने लगी है। उधर, विधायक विवेक कुमार सिंह ने अनशन स्थल आकर सदस्यों का समर्थन किया।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे सदस्य राम प्रताप राजपूत, जितेंद्र मिश्रा, सुधीर प्रजापति और अजीजुलहक की मांगों में स्वमूल्यांकन व्यवस्था वापस लेने, प्रशासन के किसी अधिकारी की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में की गई नियुक्तियां निरस्त करने आदि मांगें शामिल हैं।

वार्ड सदस्य लल्लू खां, वृंदावन कुशवाहा, नीलू निगम, इरफान, संजय त्रिपाठी, डॉ. रामनारायण, तौफीक अंसारी, लल्लू सिंह राजपूत, विष्णु गुप्ता, भारत प्रजापति, दिलीप यादव, दिनेश वर्मा आदि भी अनशन स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें