फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकरूपता का नाम ही आर्जन धर्म

Thu, 08 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिर में पाठ करतीं जैन महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन पंडित सजल जैन ‘सिंगोड़ी’ ने ‘आर्जव धर्म’ के बारे में बताया। कहा कि मन, वचन, कर्म की एकरूपता का नाम ही आर्जव धर्म है। इसलिए दुर्गुणों से बचें और आत्म कल्याण की भावना रखें।
विज्ञापन


तारण तरण दिगंबर जैन मंदिर छोटी बाजार में बृहस्पतिवार को प्रवचन में सजल जैन ने कहा कि ‘वस्तु स्वाभावो धम्मो’ अर्थात वस्तु का स्वभाव ही धर्म है। जैन दर्शन में साधना की दृष्टि से धर्म के 10 अंग कहे गए हैं। क्षमता, मदिव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन, ब्रह्मचर्य। उन्होंने कहा कि जो मन में हो वही वचन से और शरीर से होना चाहिए। यही आर्जव धर्म है।

यदि कोई पुरुष या स्त्री ऊपरी तौर पर आपकी प्रशंसा करता है और आपके लिए कुछ भी करने को बात करता है और स्वयं को आपका शुभचिंतक कहता है, लेकिन भीतर ही भीतर आपके बारे में अहित करने की, नुकसान करने की मंशा रखता है तो वह अपना स्वयं का ही नुकसान करता है। वह दुर्गति को प्राप्त होता है।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मां जिनवाणी की आरती हुई। नवयुवकों व महिलाओं ने चंवर लेकर नृत्य किया। प्रकाश जैन, दिलीप जैन, दिनेश, अुंशल, संजीव, सौरभ, राजेश, रत्नेश, मिलन, संजय, सुनील, मुकेश, राकेश, रोली जैन, नीता, दिव्या, सिना बाई, सुनीता, रश्मि, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें