फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़े डंपर और टैंकर, एक की मौत

विज्ञापन
Dumper and tanker clashed on highway, one dead - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। हाईवे पर टैंकर और डंपर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर में फंसे शव को क्रेन की मदद से निकाला गया। डंपर छोड़कर चालक और क्लीनर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों टैंकर वाले पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने हस्तक्षेप कर पेट्रोल पंप मालिक परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद परिजन मान गए और जाम खोला।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात लगभग साढ़े 10 बजे की है। कानपुर के रिलायंस डिपो से डीजल लेकर टैंकर बांदा शहर के इंदिरा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर आ रहा था। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर शहर से लगभग 8 किलोमीटर पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टक्कर हो गई। डंपर टैंकर के केबिन के भीतर जा घुसा। टैंकर चालक गोविंद (30) पुत्र शिवराम की वहीं मौत हो गई। शव अंदर ही फंस गया। क्लीनर घायल होकर दूर जा गिरा। पुलिस ने क्रेन की मदद से एक दूसरे में घुसे वाहनों को अलग किया और टैंकर चालक का शव निकाला।
टैंकर चालक गोविंद चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव का रहने वाला था। घायल क्लीनर शिवकरन (22) पुत्र छोटेलाल फतेहपुर के जहरहा गांव का है। डंपर को वहीं छोड़कर इसके चालक और क्लीनर फरार हो गए। उधर, हादसे की सूचना पर परिजन और पेट्रोल पंप मालिक समेत ग्रामीण पहुंच गए। पेट्रोल पंप मालिक ने घटना की तहरीर दी। पेट्रोल पंप मालिक द्वारा तहरीर देने से परिजन भड़क गए। परिजनों ने शव पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए पेट्रोल पंप मालिक से 50 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद परिजन माने और जाम खोला। करीब ढाई घंटे तक लगे जाम से वाहन चालक परेशान रहे। मृतक गोविंद के पत्नी, तीन पुत्र तथा एक पुत्री बताई गई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें