फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं ने फसल खाई, लघु किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना पशुओं से फसल की तबाही के बाद एक और लघु किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव में पंकज सविता (30) पुत्र देवीशरण मंगलवार को सुबह घर के कमरे में सीलिंग फैन के हुक पर रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किसान के पिता ने बताया कि दो भाइयों के बीच बंटवारे में पंकज को छह बीघा भूमि मिली थी। वह इसी में खेती करके अपना गुजर बसर कर रहा था। परिवार में मात्र पत्नी पूनम है। शादी के चार वर्षों बाद भी कोई संतान नहीं हुई। पिता ने बताया कि पंकज ने अपने खेत में गेहूं बोया था लेकिन अन्ना मवेशी इसके पौध सफाचट कर गए। इसके पहले धान की फसल को भी अन्ना पशुओं ने भारी नुकसान पहुंचाया था।
दोहरी फसलों के नुकसान से वह तनावग्रस्त और परेशान था। बताया कि मंगलवार को हनुमान मंदिर में चढ़ावे के लिए घर में लड्डू बन रहे थे। इसी बीच पंकज सुबह खेत चला गया। वहां फसल का हाल देखकर लौटा और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घरवालों का यह भी कहना है कि पंकज ने गांव में कई लोगों से ब्याज में पैसा भी ले रखा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गृहकलह के चलते आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। तहसीलदार अवधेश निगम का कहना है कि सूचना मिलने पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। किसान पर कर्ज होने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें