फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांप रहे पशु, कोई इंतजाम नहीं

विज्ञापन
Animals shivering due to cold, no arrangement - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। सड़कों पर अन्ना घूम रहे 68 पशुओं को कान्हा पशु आश्रय स्थल के बगल में बने अहाते (अस्थायी गोशाला) में संरक्षित किया गया है। यहां बारिश और ठंडी हवाओं से मवेशियों को बचाने के कोई इंतजाम नहीं हैं। इनमें तीन गोवंश बीमार हैं और ये बारिश से कीचड़युक्त जमीन पर पड़े हैं।
विज्ञापन

टिनशेड खुला होने के कारण पशु ठंड से कांप रहे हैं। विहिप नगर अध्यक्ष संजय प्रजापति, नगर मंत्री दीपक अनुरागी और राज गोस्वामी ने गोवंश की दुर्दशा पर जिला प्रशासन से इलाज और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की मांग की।
चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने कहा कि कान्हा गोशाला में 208 गोवंश हैं। सभी ठीक और सुरक्षित हैं। इसके अलावा घूमने वाले अन्ना मवेशियों को अहाते में संरक्षित किया गया है। तीन बीमार गोवंश का इलाज कराया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में यहां पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. मनोज अवस्थी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें