फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब किनारे खेलने गई मासूम की डूबकर मौत

विज्ञापन
जाह्नवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। तालाब किनारे खेलने गई मासूम की हाथ-पैर धोते समय डूबकर मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे रात भर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह होने पर उसके चाचा और अन्य ग्रामीण जब तालाब में कूदे तो वह पानी में डूबी हुई मिली।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के मनका पुरवा गांव निवासी जाह्नवी अनुरागी (7) हमउम्र बच्चों के साथ मनका बाबा तालाब के किनारे शनिवार की देर शाम खेलने गई थी। साथ में भाई राहुल (8) भी था। चाचा के मुताबिक, खेलने के दौरान तालाब की सीढि़यों से उतरकर हाथ-पैर धोने लगी। इस बीच उसकी जेब से कुछ पैसे तालाब में गिर गए। पैसे निकालने के लिए वह सीढि़यों से उतरकर तालाब की गहराई में चली गई और डूब गई। हादसे की भनक किसी को नहीं लगी। सभी बच्चे वहां से खेलकर वापस अपने घर आ गए। रात तक जब जाह्ववी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई उन्होंने पूरे गांव भर में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।
रविवार की सुबह जब राहुल ने पिता व चाचा को तालाब में हाथ-पैर धोने की बात बताई तो शंका पर चाचा ने तालाब में गोता लगाया तो वह छह सीढि़यों के नीचे डूबी हुई मिली। तालाब करीब 10 फीट गहरा है। चाचा बाबूराम ने बताया कि दो भाइयों में इकलौती बहन थी। पिता बच्चादीन अनुरागी गांव में ही पान मसाला की दुकान किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तालाब में बच्ची का शव मिला है। वह तालाब किनारे देर शाम खेलने गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रही थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें