फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उमस के बीच 20 किमी प्रतिघंटा से चली आंधी, हुई बूंदाबांदी

Tue, 02 Jun 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 14 नरैनी में बारिश की बीच सड़क से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बांदा। उसम के साथ सोमवार की सुबह हुई। गर्मी के बीच दोपहर करीब तीन बजे मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बूंदाबांदी से मौसम अचानक बदल गया। आंधी और बूंदाबांदी के बाद खिली धूप से उसम बढ़ गई। हवा का नमी का प्रतिशत 40 रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। करीब 30 मिनट तक आंधी का जोर रहा। इससे बिजली भी बाधित रही। उधर, रविवार रात में भी 50 से अधिक हुए फॉल्टों से पूरी रात बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार पहली जून को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे उसम भरी गर्मी रही। दोपहर के समय तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल पर मौसम विभाग के अलर्ट आने शुरू हो गए। कुछ ही देर में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी से प्रमुख चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा छा गया। जो जहां था वह वहीं रुक गया।
आंधी से प्रमुख सबस्टेशनों से बिजली सप्लाई ठप कर दी गई। जबकि रविवार रात में 50 से अधिक हुए फॉल्टों से रात भी बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे करीब 50 हजार की नगरीय आबादी प्रभावित हुई। प्रमुख फॉल्टों में शहर के गूलरनाका में एक फेज आने की शिकायत पर मर्दननाका, अलीगंज फीडर का शटडाउन लिया। निजामी पैलेस के पीछे एक फेज बंद की शिकायत पर टेलीफोन फीडर का शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन

मर्दननाका इनकमिंग मशीन में आवाज आने पर मर्दन नाका फीडर को बंद किया गया। मशीन सही करने के लिए इनकमिंग प्रथम ट्रांसफार्मर को बंद किया गया। जिससे महेश्वरी देवी, मर्दननाका, टेलीफोन फीडर बंद किए गए। कुछ देर बाद इनकमिंग द्वितीय ट्रांसफार्मर भी बंद किया गया। जिससे स्टेशन सड़क, छोटी बाजार और अलीगंज फीडर बंद रहे। यह क्रम रात नौ बजे से शुरू हुआ और रात 12 बजे तक चला।बलखंडी नाका मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या रही। इससे स्टेशन सड़क का फीडर बंद किया गया। स्टेशन सड़क में छिपकली से गिरने से फाल्ट हुआ था। फॉल्टों की वजह से नगरीय क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही।


बारिश की फुहारों से बढ़ी उसम
नरैनी। नौतपा के दौरान सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश की फुहारों से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन बढ़ी उसम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बूंदाबांदी से तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ जाने से लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो - 14 नरैनी में बारिश की बीच सड़क से गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें