यूपी के बांदा जिले पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड के लिए पहले ट्रेन से पानी भेजा, अब पाइप लाइन से घर-घर पानी भेज रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर अबकी भाजपा की वापसी होगी। करहल में अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं। यहां से सपा-बसपा का सफाया हो रहा है।