संत तुलसी पब्लिक स्कूल (इंदिरा नगर) में शनिवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। सिटी ब्रांच की मन्नत मिश्रा की तोतली बोली में श्रीराम स्तुति दिलचस्प रही।
प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। एसएल वैश्य, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय प्राचार्य रामभरत सिंह तोमर, रमेश सचदेवा, संतोष मसुरहा, बीडी गुप्ता, चारु चंद खरे, अविनाश गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, मनीष गुप्ता, मीना गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया व संचालन शिक्षिका शिखा गुप्ता ने किया।