फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल देखकर सदमा, एक और किसान की मौत

Sat, 04 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक और किसान फसल के सदमे की भेंट चढ़ गया। जसपुरा क्षेत्र के अमानडेरा (सांड़ी) में वृद्ध किसान शिवनारायण निषाद (65) पुत्र गजोधर शनिवार को तड़के करीब पांच बजे खेत गया था। खेत में चने और गेहूं की फसल हाथ में लेकर देखता रहा।
विज्ञापन


दोनों फसलों में ही कुछ हाथ न लगता देख उसे गहरा सदमा पहुंचा और दिल का दौरा पड़ने से वहीं गिरकर उसकी मौत हो गई।  मृतक के पुत्र जगतपाल निषाद ने थाने में दी तहरीर में भी यही बताया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम पैलानी मनोज कुमार सिंह ने शोक में डूबे परिजनों से संवेदना जताई और शासन से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मृतक शिव नारायण 25 बीघा का काश्तकार था। पुत्र के मुताबिक शिव नारायण पर दो बैंकों का छह लाख रुपये से ज्यादा कर्ज था।  इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में केसीसी से एक लाख 80 हजार कर्ज था। हाल ही में बैंक से उसे नोटिस भी मिला था। इसी तरह बैंक आफ बड़ौदा से 4.80 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन


कई सालों से फसलें बर्बाद होने से कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था। उधर, क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने गांव आकर मृतक परिजनों से हमदर्दी जताई और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें