फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाबालिग उम्र में हाफिज बने अलीम व अरमान, बंधी पगड़ी

विज्ञापन
हाफिज कुरान बने बच्चों का स्वागत करते मदरसा के मौलाना व प्रबंध समिति के लोग।  - फोटो : अस्पताल के सामने ​​​​स्थित निजी केंद्र में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़।
विज्ञापन
बांदा। मदरसा फैजुल कुरान, जखनी में शनिवार की रात सातवां जलसा और दस्तारबंदी का आयोजन हुआ। कम उम्र में कुरान का हिफ्ज कोर्स पूरा करने वाले तलबा (बच्चों) को पगड़ी (दस्तार ) बांधकर उन्हें इनामों से नवाजा गया। बच्चों ने नात और दीनी तरानों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

जलसे के मेहमान खास जामिया अरबिया, हथौरा के नाजिम मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद ने कहा कि इतनी कम उम्र में कुरान का हिफ्ज कर लेना काबिले तारीफ है। उन्होंने दुनियावी शिक्षा के साथ दीनी तालीम पर भी जोर दिया। दोनों हाफिज बच्चों को पगड़ी बांधकर नकद इनाम दिया। हिफ्ज करने वाले बच्चे मो.अलीम (भदेहदू) की उम्र सिर्फ 12 साल और मो. अरमान (मकरी ) महज़ 13 साल का है।
जलसे को हथौरा मदरसे के मौलाना मसर्रत हुसैन, मौलाना रियाज, मौलाना मुफ्ती मो. स्वालेह आजमी, मौलाना मुफ्ती शकील अहमद ने भी संबोधित किया। मेजबान मदरसा जखनी के संचालक कारी हबीब ने सभी उलेमा का शुक्रिया अदा किया और कोर्स पूरा करने वाले तलबा बच्चों को शाबासी दी। उन्होंने बताया कि उनके मदरसे में इस समय 35 बच्चे दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। मदरसा प्रबंध समिति के
विज्ञापन

बकरीद खां, अब्दुल मजीद, पूर्व प्रधान रहमान खां व रज्जू खां , इदरीस, गुड्डन, शाहिद , नसीम, मुस्तकीम आदि ने सभी का स्वागत किया। शहर काज़ी मौलाना कमरूद्दीन, साजिद , अख्तर किरमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें