फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतिहर मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में अकेले खेतिहर मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता रहे हैं। घटना के वक्त पत्नी मायके में थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी रमेश (32) ने मंगलवार की रात अंदर से कमरा बंद कर टिनशेड में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बमुश्किल दरवाजा खोल पाई और शव को फंदे से उतरवाया।
चाचा रामकिशोर ने बताया कि घटना के वक्त घर में रमेश अकेला था। पिता और मां खेत गए थे। पत्नी पूनम मायके (खदरा, हमीरपुर) में थी। कुछ दिन पूर्व वह फसल काटने गई थी। उसकी एक पुत्री है। वह चार भाइयों में बड़ा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें