बेंदाघाट। 10 से 12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व में भी बिजली न होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। उधर, रात के समय गांव में बिजली न होने से जहरीले कीड़ों के काटने का खतरा मंडराता रहता है।
जौहरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बेंदा, छापर, माचा, अमलीकौर, गौरा आदि गांवों/मजरों में आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले कई माह से ग्रामीणों को महज 12 से 14 घंटे ही बिजली मयस्सर हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जेई फोन नहीं उठाते हैं। रोष जताया कि ऊर्जा मंत्री के सख्त आदेश के बावजूद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व पर बिजली गुल रही।