फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करने के बाद युवती झूल गई फंदे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करने के बाद युवती झूल गई फंदे पर
विज्ञापन

बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने फांसी लगा ली। युवती के परिजनों का कहना है कि किसी से मोबाइल पर बात करने के बाद जान दे दी। युवक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के छावनी निवासी मजदूर नईम खां की पुत्री रोजी खातून (19) ने मंगलवार की रात कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पहुंची मां खलीकुन निशा ने शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां व बहन रुखसार खातून ने बताया कि रोजी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। कुछ कहासुनी हो जाने पर उसने खुदकुशी कर ली। हाईस्कूल उत्तीर्ण और छह बहनों में चौथे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव में संतोष राजपूत (27) ने मंगलवार को शाम खपरैल में बिजली की केबल का फंदा बनाकर गले में कस लिया। शाम को मायके से लौटी पत्नी तेजकली ने शव लटका देखा। मृतक के बहनोई शोभालाल ने बताया कि संतोष सपरिवार अलग रहता था। मजदूरी और किसानी करके परिवार पाल रहा था। एक पुत्र व एक पुत्री है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें