After one year in recounting of votes, the village head became the officer
- फोटो : BANDA
फोटो-07बीएनडीपी-11 : दोबारा मतगणना में विजयी होने के बाद पति के साथ अफसरी खातून।
फोटो-07बीएनडीपी-12 : पराजित शादाब।
दोबारा मतगणना में एक साल बाद ग्राम प्रधान बनीं अफसरी
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई मतगणना, 40 वोटों से हुईं विजयी
बबेरू क्षेत्र की हरदौली ग्राम पंचायत का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। हाईकोर्ट के आदेश पर एक साल बाद मंगलवार को हुई दोबारा मतगणना में हरदौली ग्राम पंचायत की कमान अब महिला प्रधान के हाथ आ गई। एक वर्ष पूर्व हुए चुनाव में यहां पुरुष उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया था। पिछली बार 17 वोटों से पराजित घोषित की गईं महिला उम्मीदवार इस बार 40 वोटों से विजयी घोषित की गईं। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
बबेरू ब्लॉक में हरदौली ग्राम पंचायत आबादी मुस्लिम बहुल है। 2 मई 2021 को हुई मतगणना में प्रत्याशी शादाब को 42 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। इस पर प्रतिद्वंद्वी अफसरी खातून ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट दायर करके दोबारा मतगणना करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने 25 मई को पुनर्मतगणना का आदेश दिया था। मुख्य विवाद बूथ नंबर-103 में पड़े वोटों की गिनती का था। हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में एसडीएम न्यायालय भवन में पुनर्मतगणना हुई। इसमें अफसरी खातून के 1624 और शादाब के 1584 वोट वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी एनके सिन्हा ने अफसरी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंप दिया। एसडीएम सुरभि शर्मा और तहसीलदार अजय कुमार कटियार और क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे। प्रमाण पत्र मिलते ही उन्हें फूलों की माला पहनाकर खुशी जताई। पुलिस ने विजय जुलूस आदि की अनुमति नहीं दी। कोतवाली पुलिस ने अपने वाहन से अफसरी को उनके घर पहुंचाया। उधर, निवर्तमान प्रधान शादाब या उनके समर्थक यहां नजर नहीं आए।