फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी और बेटी से झगड़ाकर मजदूर ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीमारी का इलाज कराकर नशे में घर पहुंचे मजदूर का पत्नी और बेटी से झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली के कायल गांव निवासी राजेश गौतम ने बताया कि ससुर शिवकुमार वर्मा (55) को बुखार आ रहा था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद 27 मई को छुट्टी होने पर बबेरू पहुंचे। यहां शराब पी ली। नशे में घर पहुंचे तो पत्नी सरोज व बेटी पूजा ने बीमारी के बाद नशा करने पर कहासुनी की।
इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने जहर खा लिया। खुद ही जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। बुधवार की रात दम तोड़ दिया। शिवकुमार की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वह मजदूरी करते थे। बबेरू कोतवाल राजेंद्र राजावत ने बताया कि पत्नी व बेटी से झगड़ा करने के बाद नाम और पता गलत बताकर वह जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा पिजर्व किया है। खेतिहर मजदूर था। ढाई बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें