फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञापन देने आए कांग्रेसी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेसियों ने बिजली कटौती व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि गर्मी में डायरिया व अन्य रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में उन्हें जगह नहीं मिल रही है। निजी अस्पतालों में मरीजों को आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। कहा कि प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर पार्क, चौराहा, ब्रिज, सड़कों एवं सरकारी संस्थानों के नामकरण किए जाएं। बिजली विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, बिजली कटौती में कोई सुधार नहीं हुआ।
सरकारी अस्पतालाें की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। दूर-दराज से आए मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जांच और दवाएं बाहर से करवाने के लिए कहा जाता है। सरकारी डॉक्टर निजी नर्सिंगहोम संचालित कर रहे हैं, जिसमें धन की मनमाना उगाही की जाती है। कहा कि प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएं। इस दौरान संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारकेश सिंह यादव मंडेला, मोहम्मद इदरीश, डॉ.संजय द्विवेदी दनादन, बलदेव वर्मा, सत्य प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें