फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रों को सही तरीके से कॅरिअर चुनने की सलाह

विज्ञापन
फोटो 12सीकेटीपी 02 जीजीआईसी में करियर मेला में मौजूद छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कर्वी प्रांगण में आयोजित करियर मेला में छात्राओं को करियर चुनाव की जानकारी दी। इस दौरान विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ देवी प्रसाद पाल व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व बांदा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। सीडीओ ने कहा कि कॅरिअर सिर्फ रोजगार नहीं, यह आपके सपनों की पहचान है। विशिष्ट अतिथि सीओ कर्वी अरविंद कुमार, डीआईओएस रविशंकर, विवेक सिंह, सपना सिंह, डॉ. मुकेश पांडेय, प्रभात कुमार त्रिपाठी, अरुणेंद्र शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनाव के संबंध में जानकारी दी।
जिला कौशल विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में निशुल्क आवासीय कौशल विकास केंद्र खुल रहा है जिसमें विद्यार्थी सोलर पैनल, मैकेनिक इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फ्रिज कूलर मैकेनिक, कंप्यूटर एवं अन्य क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें