फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: क्विज प्रतियोगिता में मानिकपुर ब्लॉक का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/शिवरामपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डायट में आयोजित जिला स्तरीय क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षण मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में इनके मॉडलों को अतिथि व शिक्षकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य, बीएसए बीके शर्मा ने किया। तत्पश्चात क्विज और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच,ब्लॉक मानिकपुर की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में स्मार्ट टैबलेट, प्रमाण पत्र, स्टेशनरी और बैग प्रदान किए गए। संचालन एसएसआरजी गीत श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें