मंडलायुक्त को ज्ञापन देने आए सवर्ण आर्मी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। सिविल लाइन स्थित महाराणा प्रताप चौक में पिछले दिनों ट्रक की टक्कर से धराशायी हुई अश्वारोही महाराणा प्रताप की प्रतिमा का पुनर्निर्माण शीघ्र कराने की मांग अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा यूनिट ने की है। उधर, सवर्ण आर्मी ने भी ज्ञापन देकर प्रतिमा पुन: स्थापित करने का अनुरोध किया है।
क्षत्रिय महासभा ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि दो मार्च की रात ट्रक की टक्कर से प्रतिमा ध्वस्त हो गई थी। आक्रोशित क्षत्रिय महासभा को डीएम ने भरोसा दिलाया था कि आचार संहिता खत्म होते ही प्रतिमा का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। अब आचार संहिता खत्म हो चुकी है, इसलिए तत्काल कार्य शुरू कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में महासभा अध्यक्ष राम सिंह कछवाह (सिंधन कलां) सहित बलराम सिंह कछवाह, शांतिभूषण सिंह गौतम, रमजोर सिंह चंदेल, जयराम सिंह चंदेल, रामजियावन सिंह गौतम, पाली सिंह, अवध बिहारी आदि शामिल रहे।
उधर, गुरुवार को सवर्ण आर्मी ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि ध्वस्त प्रतिमा, चेतक का निर्माण करने के साथ ही चौराहे का सुंदरीकरण शीघ्र कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में संगठन के बुंदेलखंड प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित राम भइया त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले आदि शामिल रहे।