फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अखंडता की दिलाई शपथ

Fri, 18 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कौमी एकता सप्ताह में कलक्ट्रेट में शपथ लेते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कौमी एकता सप्ताह में शुक्रवार को कलक्ट्रेट समेत विभिन्न विभागों में राष्टीय अखंडता की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की आजादी और अखंडता को और मजबूत करने के लिए समर्पित होकर काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम गंगाराम गुप्त ने प्रशासनिक अधिकारियों और कलक्ट्रेट कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसमें यह भी कहा गया कि धर्म, भाषा, क्षेत्र से संबंधित भेदभाव और झगड़ों तथा राजनैतिक या आर्थिक समस्याओं का निपटारा संवैधानिक तरीकों से शांतिपूर्ण करेंगे।

कलक्ट्रेट में इंचार्ज सिटी मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ला, डिप्टी कलक्टर क्रांतिशेखर, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद व कृपाराम भार्गव, पुरुषोत्तम गुप्ता, निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रहीम बक्श, सूचना विभाग के अंगद शर्मा व पन्नालाल, राजबहादुर रामदेव, मंजू अग्रवाल, जयश्री वर्मा आदि शामिल रहे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में भी अखंडता दिवस पर बीएसए शिवनारायण सिंह ने विभागीय कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें