फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: त्योहार पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 30 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। धनतेरस और दिवाली पर बाजारों, सराफा प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर नियमित गश्त की जाए।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए और सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह निर्देश डीआईजी राजेश एस. ने शुक्रवार को अपराध एवं कानून-व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक में दिए।
डीआईजी ने पटाखा दुकानों और आतिशबाजी स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने, अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी करने को कहा। थाना प्रभारियों को धर्मगुरुओं, व्यापार मंडलों और शांति समितियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गंभीर अपराधों के त्वरित अनावरण, अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन और गुमशुदा लोगों की बरामदगी की समीक्षा की। मिशन शक्ति 6.0, महिला अपराध, साइबर अपराध, ऑपरेशन कन्विक्शन, यक्ष ऐप और जनसुनवाई की प्रगति भी परखी। इसके अलावा 60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य, ई-समन, जब्त वाहनों व माल के निस्तारण और एनडीपीएस एक्ट की धारा 68ई और 68-एफ के तहत कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में एसपी बांदा पलाश बंसल, एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, एसपी हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक और एसपी महोबा शशांक सिंह मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें