फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 खदानें निरस्त, पट्टाधारक ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पट्टा विलेख (रजिस्ट्ररी) की शर्तों का उल्लंघन और किस्तों की अदायगी न करने पर डीएम आनंद कुमार सिंह ने 12 खदानों के पट्टे निरस्त कर दिए हैं। बकाया वसूली के लिए इनकी आरसी जारी कर दी है। पट्टाधारकों को दो वर्षों के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इन पर करोड़ों रुपये बकाया है।
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट और आरसी की कार्रवाई की घेरे में आई खदान/कंपनियों एडी एग्रो फूड्स, इंदौर (खप्टिहा कलां खदान), आरएसआई स्टोन वर्ड, भोपाल (लहुरेहटा), त्रिपाठी कांस्ट्रेक्शन, कर्वी, चित्रकूट, (तेरा ब) खदान मेसर्स केम्स इंफा डवलपर्स, अलीगढ़ (खप्टिहा कलां), मेसर्स स्टार नेट मार्केटिंग लिमिटेड, कोलकाता (कोलावल रायपुर), सिल्वर लाइन आटो मोबाइल्स, सतना (साड़ी खादर), राजकुमार गुप्ता, रामपुर (दुरेड़ी), मेसर्स यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स (लड़ाका पुरवा), मे. एसके इंटरप्राइजेज, लखनऊ (जौहरपुर), मे. नव आरूषी ट्रेडर्स प्रा. लि., इटावा (खप्टिहा कलां), मे. साईंचरन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, आगरा (खप्टिहा कलां) और जय अंबे कांस्ट्रेक्शन, मुरैना (सादी मदनपुर) खदानें शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि पट्टाधारकों ने अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग और पट्टों की शर्तों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें