फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 02 बीएनडीपी 05- दिव्यांग दिव्यपथ कार्यक्रम के उदघाटन में दीप जलाते स्वामी राम भद्राचार्य, विधायक राजकरन कबीर, आईजी के. सत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पद्म विभूषण जगद्गुरु और दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलाधिपति स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान कानून किसानों के हित में है। किसान गुमराह न हों। टिकैत के चक्कर में डकैत न बनें।
विज्ञापन

स्वामी रामभद्राचार्य मंगलवार को यहां एसीडी स्टूडियो के तत्वावधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित दिव्यांगों का दिव्य पथ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लाल किले में हुए हंगामे और पुलिस जवानों की निर्मम पिटाई पर क्षोभ जताते हुए कहा कि भारत के इतिहास में यह शर्मनाक घटना है।
यह कृत्य करने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसानों को राजनीति के चलते भ्रमित किया जा रहा है। स्वामी राम भद्राचार्य ने कहा कि उनके जीवन का सबसे सुनहरा दिन वह होगा जब भारत का प्रधानमंत्री दिव्यांग बनेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि देश में कहीं भी असहाय दिव्यांग नजर आएं तो उनके विश्वविद्यालय चित्रकूट भेजें। वहां उनकों पढ़ाया और स्वावलंबी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रामभद्राचार्य ने कार्यक्रम आयोजक एसीडी स्टूडियो निदेशक रश्मि गुप्ता की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, विधायक राजकरण कबीर, डॉ. मो. रफीक व शबाना रफीक, निशा गुप्ता, सुनील कुमार सनी, संतोष गुप्ता, मुकुल गुप्ता, प्रकाश साहू, संजय काकोनिया, विनोद जैन, प्रवीण चौहान आदि उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी रामभद्राचार्य को फू ल और माला पहनाकर स्वागत किया। दिल्ली से आई भजन गायिका विधि शर्मा ने समां बांधा। 45 दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया। बालिकाओं और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बालिका अमायरा और भव्या ने रामायण भाव नृत्य पेश किया। संचालन सौम्या श्रीवास्तव व लखनऊ की किरन ने किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। दिव्यांगों के लिए इस तरह का यह पहला आयोजन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें