फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी, किसान पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/अतर्रा। बाजार जा रहे बाइक सवार किसान पुत्र को मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मेें उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में यूपी-112 पुलिस के वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के देवहाई (सढ़ा) गांव निवासी बुक्कू का बेटा बाबूराम (30) मंगलवार को दोपहर बाइक पर गांव से नरैनी बाजार आ रहा था। नरैनी-कालिंजर मार्ग पर बरुआ कालिंजर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक चला रहा बाबूराम गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक उसे कुचल कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। बाबूराम पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता था। उसके पत्नी पिंकी व तीन वर्ष का बच्चा है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, चित्रकूट जनपद के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी मथुरा प्रसाद का बेटा अमित सोमवार की शाम बाइक पर बांदा से वापस गांव आ रहा था। बाइक पर उसके साथ उसका दोस्त गांव निवासी बच्ची का बेटा जैना भी था।
बदौसा रोड तहसील के पास नेशनल हाईवे में यूपी 112 पुलिस वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन सवार पुलिस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक नशे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें