फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
AAP leaders demonstrated with empty pots - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) जिला यूनिट ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सीबीआई जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर प्रदर्शन किया। हवा में खाली मटके लहराकर जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का विरोध किया। जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पार्टी सांसद संजय सिंह ने मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का भंडाफोड़ किया है।
आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह भी कहा कि हर घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप सप्लाई का कार्य एक कंपनी को दिया गया है, जो एमपी, पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित देश के आठ राज्यों और सेना के कार्यों में खराब गुणवत्ता के कारण ब्लैक लिस्टेड है।
विज्ञापन

इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर कंपनी को पाइप आपूर्ति का काम दे दिया गया। आप नेताओं ने राज्यपाल से इस गंभीर प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन और ज्ञापन में जिला सचिव अवधेश कुमार गुप्ता समेत कैलाश प्रसाद कुशवाहा, अल्ताफ अली, मोहित चंदेल, नीरज सिंह कछवाह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार अग्निहोत्री, विनय कुमार, जितेंद्र चौहान, अनुराग यादव, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें