फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिल्ली में बहन के घर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली में बहन के घर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव गांव आया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के घुरहा मोहल्ला निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ सोनू (27) अपनी छोटी बहन विमला के यहां दिल्ली में रहता था। मंगलवार को सुबह सोनू ने अपने दोनों भांजों को स्कूल भेजने के बाद घर में पंखे से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब भांजे स्कूल से लौटे तो सोनू को फंदे से लटका पाया। घटना के समय सोनू की बहन विमला दिल्ली से अपने गांव मटौंध आई हुई थी। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बड़े भाई कामता विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस सोनू के दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल से खुदकुशी की जांच कर रही है। मंगलवार की देर रात शव मटौंध गांव आया। कामता विश्वकर्मा ने बताया कि वह चार भाई थे। एक भाई महेंद्र की सात साल पहले मौत हो चुकी है। पिता भी नहीं हैं। सोनू अविवाहित था। घर में मां कृष्णा देवी है। बड़े भाई कामता ने मुखाग्नि दी है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें