फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से युवक बोनट पर गिरा, 19 किमी तक लटका रहा

Mon, 05 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिर गया, जबकि पीछे बैठा युवक उछलकर बोलेरो के बोनट पर जा गिरा। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और घायल युवक को बोनट पर फंसाए करीब 19 किमी तक खप्टिहाकला गांव तक ले गया।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली निवासी हाजरा के अनुसार बीती 22 दिसंबर की शाम करीब छह बजे उसका पुत्र आजम अपने बहनोई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो चालक ने न तो ब्रेक लगाया और न ही घायल को बचाने का प्रयास किया। युवक बोलेरो के बोनट पर लटका रहा। पहले वाइपर पकड़ कर खुद को सुरक्जिंषित किया। इसके बाद बोलेरो की छत पर लगे राड को पकड़ कर खड़ा रहा।
खप्टिहाकला पुलिस चौकी के पास पहुंचकर किसी तरह युवक बोनट से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। करीब 12 दिन तक चले इलाज के बाद युवक जब घर लौटा तो उसकी मां हाजरा ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना बताई। महिला ने आरोप लगाया कि बोलेरो चालक खप्टिहाकला गांव के प्रधान का पुत्र मनोज निषाद है, जिसने उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बोलेरो चालक मनोज निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें