फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पोस्टमार्टम हाउस में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक, मांगा पिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव के पोस्टमार्टम में हो रही देरी को लेकर नशे में युवक कुल्हाड़ी लेकर मोर्चरी हाउस में घुस गया।
विज्ञापन

वहां हंगामा किया। परिजनों ने समझाया तो उन पर कुल्हाड़ी लेकर झपटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में मामला छह अक्टूबर का बताया जा रहा है।
गिरवां थाना क्षेत्र के अजुर्नाह गांव निवासी उदयभान ने बताया कि उसके पिता भोला (45) का पांच अक्टूबर को दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव मोर्चरी हाउस में रखा दिया गया था। छह अक्टूबर को दोपहर तक उसके पिता के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया तो वह कुल्हाड़ी लेकर मोर्चरी हाउस में घुस गया था।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि वहां तैनात कर्मियों ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। वह गिड़गिड़ा कर 500 रुपये देने को कहा, लेकिन कर्मी नहीं माने।
उधर, पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों ने बताया कि छह अक्टूबर को 10 शव थे। इसके पिता के शव का आठवां नंबर था। दोपहर बाद पुलिस जब पंचनामा का कागज लेकर उनके पास पहुंची तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

युवक का आरोप बेबुनियाद है। परिजन उल्टा उसे ही डांटकर मोर्चरी से ले गए थे।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना और वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। लिखित शिकायत भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें