फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीलीकोठी में उड़ा फ्यूज, दोपहर में ठप रहे तीन फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश के बीच सोमवार को शहर की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। कांजीहाउस के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया। दोपहर में पीलीकोठी उप केंद्र में तीन चारों फीडर के फ्यूज उड़ने से तीन घंटे बिजली बाधित रही। नगर कोतवाली के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई, सुबह से कई मोहल्लों में लोग बिजली को तरसते रहे। आवंती नगर के पास बिजली विभाग पेड़ों की छंटाई कराता रहा और बिजली तीन चार घंटे बंद रही।
विज्ञापन




शासन ने बिजली विभाग में तबादला एक्सप्रेस चलाया अधीक्षण अभियंता सहित तीन एक्सईएन की कुर्सियां खाली हो गईं। नगरीय क्षेत्र में तैनात एक्सईएन प्रकाश देव पांडेय को भी गैरजनपद भेज दिया गया है। हालांकि अतर्रा क्षेत्र के एक्सईएन दीपक सचान को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिकारियों के न होने से बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा रही है।
सोमवार को सुबह भूरागढ़ उप केंद्र से एक फेस चला गया तो कई मोहल्लों में लोग प्रभावित रहे। बारिश के बीच छोटी बाजार, कटरा, खुटला आदि के लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह सवा सात बजे कोतवाली के सामने लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पर पीलीकोठी से लाइट काट दी गई। वहीं बाबूलाल चौराहा के निकट कांजी हाउस के पास एलटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक लाइट नहीं आई। रेलवे लाइन किनारे आवंती नगर में बिजली विभाग के कर्मचारी पेड़ों की छंटाई करते रहे। इससे यहां चार घंटे तक शटडाउन लिया गया। इसी तरह गुलाबबाग, अलीगंज, जरैली कोठी, कालूकुआं में भी लाइट आती-जाती रही। पीलीकोठी उप केंद्र में दोपहर में इनकमिंग प्रथम का फ्यूज उड़ जाने से महेश्वरी देवी, टेलीफोन, पीलीखोटी, मर्दननाका फीडर दो घंटे बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें