फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल में पैसा लगाने का ताना देने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर का पैसा ससुराल में लगाने का ताना देने पर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। बेटे ने तैश में आकर कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। मां ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी अजय (22) ने शनिवार की देर शाम अपने घर के कमरे में पर्दे के कपड़े से छत में लगे बांस से फंदा लगा लिया। मां मैकी ने बताया कि अजय की सगाई उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी दरदा गांव निवासी राधा के साथ छह माह पूर्व की थी। अजय अक्सर अपनी होने वाली ससुराल में आया-जाया करता था।
मां का आरोप है कि अजय ने उससे तीन बार में 45 हजार, पांच हजार और 1600 रुपये ले जाकर ससुराल में दे चुका है। यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में उसने अपनी सास को परचून की दुकान भी खुलवा दी है। शनिवार को अजय ससुराल से आया था। उसने फिर उससे पांच हजार रुपये की मांग की। इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इस पर उसने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

मैकी ने बताया कि अजय के पिता स्व. कुंज बिहारी ने नौ साल पहले आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मैकी के मुताबिक वह संकट मोचन मंदिर के पास अशोक लाट तिराहा पर सब्जी की दुकान लगाती है। 10 दिन पहले अजय होने वाली सास सुकला, पत्नी राधा के साथ आया था। यहां उससे पैसों की मांग की गई थी। उसने मना कर दिया था तो उसकी होने वाली पत्नी ने उसके साथ अभद्रता की थी। अजय उसका इकलौता पुत्र था। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि मां से कहासुनी के चलते युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी दरदा गांव की सुकला ने बताया कि उन्होंने बेटी राधा की सगाई अजय के साथ छह माह पूर्व की थी। घर में व्यवस्था न होने के चलते वह अभी शादी नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कई बार राधा को सादगी के साथ विदा करने की बात भी कही थी, लेकिन अजय की मां इसके लिए राजी नहीं थी।
सुकला के मुताबिक अजय अक्सर गांव आ जाया करता था। इसी के चलते उसने गांव में ही परचून की दुकान खोलवा दी थी। शनिवार को घर में पैसा घट जाने पर उसने अजय से कहा था कि कुछ पैसा कमाकर लाओ। इसी में कहासुनी हो गई थी। अजय घर से नाराज होकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें