नरैनी। प्रधानमंत्री आवास की धनराशि दूसरे गांव के एक ग्रामीण के बैंक खाते में ट्रांसफर होने के मामले में डीपीआरओ ने सचिव राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। एक वर्ष से लाभार्थी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
ब्लाक क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा कनौजा पुरवा निवासी शारदा पुत्र कनीवा की प्रधानमंत्री आवास की धनराशि दूसरे गांव के ग्रामीण के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई थी। पीड़ित ने सचिव से कई बार फरियाद की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई पीएम आवास किस्त की धनराशि वापस न करा पाने पर डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने सचिव राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। लाभार्थी को वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। (संवाद)