बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक में एक महिला बांध में भैंस को नहलाते समय डूब गई। काफी देर तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बांध के पानी में महिला की चप्पल उतरा रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने दो घंटे तक तलाश कर महिला के शव को पानी से बाहर निकाला।
थाना क्षेत्र के पंचमपुर सिधौरा निवासी 45 वर्षीय लीलावती बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में स्थित बांध भैंस को लेकर गई थी। बांध में भैंस को नहलाते समय अचानक महिला गहरे पानी में डूब गईं। उधर काफी देर तक जब महिला घर नहीं लौटी तो उसके शिक्षामित्र पति नंदकिशोर पत्नी को बुलाने गया। जहां महिला की चप्पल पानी में उतरा रही थी, जिस पर अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों को बुलाकर बताया।
जिसके बाद बांध में गोताखोरों की मदद से तलाशी कराई गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि महिला की पानी में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।