फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 21 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चोरी, खोए हुए और खराब मोबाइल फोन को तकनीकी रूप से दुरुस्त कर साइबर अपराधियों को अवैध रूप से बेचता था।
विज्ञापन




एएसपी शिवराज ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम ने इस गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया। बीते बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। अभियुक्त गांव-गांव में घूमकर पुराने मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदते थे और मदरबोर्ड बदलकर आईएमईआई अवरुद्ध डिवाइस को पुनः सक्रिय करते थे। इन सक्रिय मोबाइल फोन को राजस्थान और हरियाणा के साइबर ठगी गिरोहों को बेचा जाता था। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 88 एंड्रॉइड/कीपैड मोबाइल, 92 मोबाइल मदरबोर्ड, 66 मोबाइल बैटरी, 20 फर्जी क्रय बिल, 11 हजार रुपये नकद और सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपूर्ति नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

फोटो - 21 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें