बांदा। पतंग उड़ाते समय किशोर की कुएं में गिरकर मौत हो गई। बच्चे को बाहर निकालकर पड़ोसी जिला अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली के शंकर नगर में गुड्डू का 13 वर्षीय पुत्र फरसू मंगलवार को दोपहर पतंग उड़ा रहा था। अचानक वह पीछे की ओर भागते समय कुएं में जा गिरा।
पुलिस की मदद से उसे कुएं से निकाला। वह कीचड़ से बुरी तरह सना था। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि कुआं काफी गहरा था। कीचड़युक्त पानी होने से बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।