बांदा। खेत मालिक की कोठी में किशोरी ने सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी बोस ने बताया कि उसकी बेटी संध्या (16) शुक्रवार को सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो वह खुद देखने के लिए निकला तो घर के पास स्थित विक्रम की कोठी में पड़ी बीम के छल्ले से नायलोन की रस्सी से लटकी मिली। बोस ने बताया कि वह विक्रम सिंह के खेतों को बटाई में लेकर खेती किसानी करता है। विक्रम सिंह अपनी कोठी में नहीं रहते। कोठी की चाबी उनके पास रहती है। वही देखरेख करते हैं। संध्या 11वीं पास करके 12वीं में गई थी। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उन्हें नहीं पता। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। (संवाद)