फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेंपों सवार महिला के बैग से जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। चचेरे देवर की शादी से लौटकर बांदा से टेंपों से अपने घर जा रही महिला के बैग से जेवर पार कर दिए। घर पहुंचने पर महिला को चोरी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी वैष्णवी ने बताया कि वह अपने चचेरे देवर दीपक गुप्ता की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को बांदा गई थी। शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे वैष्णवी बाबूलाल चौराहे से टेंपों में बैठकर पैगंबरपुर आईं। यहां घर में देखा तो उसके बैग से जेवर गायब थे।
उसने घटना की जानकारी पति लवकुश को दी। पति लवकुश लोक निर्माण विभाग के जेई की गाड़ी चलाता है। उसने गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने नरैनी में टेंपों को पकड़ लिया है। पूछताछ की जा रही है। महिला की सूचना पर जांच की जा रही है। मामला बांदा शहर कोतवाली का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें