फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिपाही ने खून देकर बचाई मासूम की जान

Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर क्षेत्र के रहने वाले भैरव सविता की तीन वर्ष की बेटी संजना सविता काफी दिनों से बीमार है।
विज्ञापन

भैरव ने बच्ची को कई जगह दिखाया लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिला तब भैरव अपनी बच्ची को लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका मिश्रा ने बच्ची को बुखार और खून की कमी बताई।
विज्ञापन

भैरव के पास कोई डोनर नहीं था वह अपनी बच्ची के लिए काफी परेशान हो रहे थे यह जानकारी जैसे ही सिंहपुर चौकी के सिपाही अनमोल गौतम तक पहुंचीं। उन्होंने संजना सविता के लिए रक्तदान किया। डॉक्टर दीपिका मिश्रा का कहना है कि संजना अब खतरे से बाहर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें