फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कानपुर की पदयात्रा में शामिल होंगे बांदा के कार्यकर्ता

Tue, 03 Nov 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा चार नवंबर को कानपुर में आयोजित पदयात्रा में बांदा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शामिल कराएगी। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना ने बताया कि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की अगुवाई में यह पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उत्तम सक्सेना ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने और सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा पदयात्रा के माध्यम से इसका जवाब देगी।
कानपुर में पदयात्रा दोपहर 12 बजे बृजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक जाएगी। इसमें बांदा जिले के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें