फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सूने घर में किसान ने गमछे से फंदा लगा की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फसल न होने से परेशान किसान ने सूने घर में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दुर्गंध उठने पर मोहल्लेवासियों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। बेटे की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोड़ गांव निवासी किसान लल्लन सिंह (55) अकेले घर में रहता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे महोबा में रहते हैं। रविवार को दोपहर को किसान के घर से दुर्गंध उठी तो मोहल्लेवासियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई हरकत न होने पर लोगों को शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही किसान के बेटे शिवम को दी गई। किसान का बेटा मौके पर पहुंचा, तब पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर देखा तो आंगन में छत के हुक पर गमछे के सहारे शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मटौंध कस्बा निवासी मृतक के भांजे सिद्धार्थ ने बताया कि खेती-किसानी में उपज न होने की वजह से मृतक आर्थिक तौर पर परेशान रहते थे। घर में किसी प्रकार कोई विवाद नहीं था। मृतक के बेटे शिवम ने भी किसी विवाद की पुष्टि नहीं की। इधर, आलमखोड़ ग्राम प्रधान पति अरविंद ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा और छोटी बेटी अविवाहित है। शक जाहिर किया कि शुक्रवार को ही किसान ने सूने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी, इसीलिए शव से दुर्गंध उठने लगी। मटौंध थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह का कहना है कि किसान ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें