फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बदलने से बढ़ गए थे अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस महानिरीक्षक (इलाहाबाद जोन) आलोक शर्मा ने स्वीकार किया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अपराध बढ़ गए थे। अब इन पर काबू पाया जा रहा है। अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। अपने क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल के बारे में फिलहाल कुछ बता पाने में यह कहकर कि अभी वह नए आए हैं आईजी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिसिंग को गति देना है।
विज्ञापन

शुक्रवार का शाम सर्किट हाउस में आईजी श्री शर्मा ने चित्रकूटधाम मंडल डीआईजी पीके श्रीवास्तव सहित मंडल के चारों पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बाद में मीडिया से रूबरू हुए श्री शर्मा ने कहा कि सरकार बदलने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी काफी फेर बदल हुआ। इसी वजह से पिछले माह अपराधों का ग्राफ बढ़ गया था। लेकिन अब इसे रोका जाएगा। लापरवाह और ढीले-ढाले पुलिस कर्मी दंडित होंगे। चारों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठकर अपराध की समीक्षा करेंगे। उन्होंने अफसरों से कहा कि छोटे मामलों को भी गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें