फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खानदानियों के बीच लाठी व फरसा चलने से 10 लोग घायल हो गए। मारपीट की अन्य घटनाओं में दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। कालिंजर थाना क्षेत्र के सुखारीपुरवा में बृहस्पतिवार को खेत में कुएं में हिस्सेदारी के विवाद में खानदानी आपस में भिड़ गए। लाठी व फरसा चलने से एक पक्ष के दयाराम (30), राजू (30), शिव कुमार (35), दिनेश (30), रामजीत (28), भागवत (40) और दूसरे पक्ष के नन्हें (30), लवलेश (32), सुरेंद्र (36) व राममिलन (60) घायल हो गए। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव में पूजन (65) को पड़ोसी दबंग ने लाठी से धुन डाला। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी कमला देवी (70) को शुक्रवार को सुबह पड़ोसी महिलाओं ने डंडों से पिटाई कर दी। जरैली कोठी निवासी कौशिल्या (25) और उसके पति राकेश (30) को संकट मोचन मंदिर से घर लौटते समय शंकर निवासी दबंग युवक ने साथियों के साथ लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें