बदौसा। सड़क पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उत्तेजित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम खत्म कर दिया।
मंगलवार को सुबह अतर्रा से बदौसा की ओर आ रहे तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने कस्बा निवासी करन गुप्ता (15) पुत्र रमाशंकर को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। चालक पिकअप लेकर भाग निकला। इससे उत्तेजित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग लेकर झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थाना पुलिस के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने आधा घंटा बाद जाम खत्म कर दिया। मृतक तथागत ज्ञानस्थली स्कूल (अतर्रा) में कक्षा तीन का छात्र था।