फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में ताला देखकर भड़के ग्राहक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। एसबीआई बैंक शाखा में ‘वर्किंगडे’ के बावजूद मुख्य गेट का ताला जड़ा होने पर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। नारे लगाए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गार्डों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। ग्राहकों ने एसडीएम को फोन से इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में लेन-देन करने दूर-दराज से आए ग्राहकों को स्टेट बैंक शाखा में सोमवार को सुबह मेन गेट पर ताला जड़ा मिला। ग्राहक धूप में ही बाहर गेट खुलने का घंटों इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे तक गेट नहीं खुला तो गार्डों व अन्य लोगों से बैंक बंद होने का कारण पूछा। लेकिन उन्हें कहीं से संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर आक्रोशित हो ग्राहक नारे लगाने शुरू कर दिए। दोपहर तक गेट के बाहर करीब सैकड़ा भर ग्राहकों की संख्या हो गई। चैनल में तोड़फोड़ शुरू की तभी गार्डों ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन ग्राहक वहीं जमे रहे। फोन से प्रशासनिक व बैंक उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया। आश्वासन के बाद दोपहर बाद ग्राहक बैरंग लौट गए। शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित यहां तैनात 7 कर्मचारियों में पांच कई दिन से अवकाश पर हैं। एकाउंटेंट हरिहर चौहान और लिपिक वीरेंद्र सिंह गेट का ताला बंद कर अंदर काम निपटाते रहे। उधर, इस बाबत शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया, पर मोबाइल फोन नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें